Homeबिहारआराआपसी वर्चस्व में दो पक्षों में गोलीबारी, दो गिरफ्तार

आपसी वर्चस्व में दो पक्षों में गोलीबारी, दो गिरफ्तार

Firing on Deeh in Chandwa: आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में आपसी वर्चस्व को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में गोलीबारी हुई। एक पक्ष द्वारा तीन और दूसरे पक्ष की ओर से दो राउंड गोलीबारी की गयी।

Firing on Deeh in Chandwa: आरा नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में आपसी वर्चस्व को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में गोलीबारी हुई। एक पक्ष द्वारा तीन और दूसरे पक्ष की ओर से दो राउंड गोलीबारी की गयी।

  • हाइलाइट्स: Firing on Deeh in Chandwa
    • नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा की गुरुवार शाम की वारदात
    • घटनास्थल से दो गोली, एक खोखा और एक पिलेट बरामद
    • एक पक्ष ने तीन तथा दूसरे पक्ष ने दो राउंड की फायरिंग
    • सीसीटीवी से पुलिस को मिले साक्ष्य, दो पक्षों के छह नामजद सहित 13 पर केस

आरा: नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा में आपसी वर्चस्व को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों में गोलीबारी हुई। एक पक्ष द्वारा तीन और दूसरे पक्ष की ओर से दो राउंड गोलीबारी की गयी। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और अपने स्तर से छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक पिलेट बरामद किया है।

मौके से दोनों पक्षों के दो आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनमें एक पक्ष के कृष्ण कुमार यादव और दूसरे पक्ष के ललन कुमार शामिल हैं। इस मामले में पुलिस की तहरीर पर दोनों पक्षों के छह नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें एक पक्ष के दशरथ यादव, उनके भाई तेज नारायण यादव, कृष्ण कुमार यादव और अशोक यादव तथा दूसरे पक्ष के ललन कुमार एवं धनु यादव उर्फ अंकुश शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार चंदवा निवासी दशरथ यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पूर्व से भी आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि चंदवा मोहल्ले में डीह पर स्थित राजेंद्र यादव के घर के पास फायरिंग की गयी है। उस आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। उस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज से घटना सही साबित हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पहले दशरथ यादव और उसके भाइयों द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गयी। उन लोगों के जाने के बाद ललन कुमार के पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग की गयी। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दशरथ यादव और उसके भाइयों को फायरिंग करते देखा भी जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular