Homeबिहारआरामहाअष्टमी पर आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी रही आस्था की...

महाअष्टमी पर आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी रही आस्था की भीड़

Chait Navratri -2025: चैत नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी तिथि को पूजन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही।

Chait Navratri -2025: चैत नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी तिथि को पूजन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही।

  • हाइलाइट्स: Chait Navratri -2025
    • आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी

आरा: चैत नवरात्र के आठवें दिन शनिवार को देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी तिथि को पूजन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। आरा शहर की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के मंदिर में पूजन एवं दर्शन को लेकर शनिवार की अहले सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्धालु-भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने कतारबद्ध होकर देवी के दर्शन किए। पूजा-अर्चना एवं देवी दर्शन का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा।

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि महाअष्टमी के मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालु-भक्तों के बीच बुंदिया का प्रसाद वितरित किया गया। देवी के दरबार में दर्शन करने के उपरांत भक्तों को प्रसाद दिया जा रहा था। महानवमी के मौके पर रविवार को भी ट्रस्ट की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालु-भक्तों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

महानवमी के दिन मां आरण्य देवी के दरबार में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को भैरव बाबा मंदिर के रास्ते प्रवेश कराया जाएगा। माता के मंदिर का मुख्य द्वार निकास द्वार के रूप में कार्य करेगा। मंदिर के बाहर तथा अंदर किसी भी गतिविधि पर विशेष निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रोशनी का समुचित प्रबंध किया गया है। मंदिर को रंग-बिरंगे बल्वों से सजाया गया है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular