Homeआरा भोजपुरतरारीतरारी में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

तरारी में दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

Tarari: भोजपुर जिला अंतर्गत तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में 20 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

Tarari: भोजपुर जिला अंतर्गत तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में 20 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Tarari
    • सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों ने जाहीर की खुशी

आरा/तरारी: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग भोजपुर द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना – संबल के अंतर्गत तरारी स्थित बुनियाद केंद्र में 20 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। इस सहयोग के लिए उन्होंने सरकार और प्रशासन के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा बुनियाद केंद्र से डॉ. अमितेश उपाध्याय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular