Homeबिहारआराभोजपुर में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा 5 मई से

भोजपुर में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा 5 मई से

Social justice: राजद की ओर से जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में पांच से 11 मई तक सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Social justice
    • राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा की शुरुआत संदेश से होगी
    • पांच से 11 मई तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजन को ले तैयारी बैठक

आरा: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा भोजपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 5 मई से 11 मई तक सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया जाना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल है। इसकी तैयारी को लेकर राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी, राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं मेन विंग के प्रखंड अध्यक्ष सम्मिलित हुए। संचालन जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने किया।

राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने बताया कि पांच मई को संदेश, छह मई को बड़हरा, सात मई को आरा, आठ मई को अगिआंव, नौ मई को तरारी, 10 मई को जगदीशपुर और 11 मई को शाहपुर में कार्यक्रम होगा। पर्यवेक्षक के तौर पर मनेर के विधायक सह लोक लेखा समिति के सभापति भाई वीरेंद्र, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, अनिल कुमार महतो, फूल हसन अंसारी, निवास रजक शामिल होंगे।

बैठक में उपाध्यक्ष एकराम आलम, मंटू शर्मा, महिला सेल की जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष आशा पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुन्ना अंसारी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनु राठौर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदजी राय, छात्र राजद के जिला प्रधान महासचिव अमित ठाकुर, विवि अध्यक्ष अनूप मौर्य, भोला खान, प्रभुनाथ राय, योगेंद्र महतो, विमल कुमार सिंह, सुदेश्वर यादव, चंद्र भूषण यादव, मदन राय, धनजीत यादव, शिव प्रसन्न यादव, राम तपस्या सिंह, संजय ठाकुर उपस्थित थे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular