Homeआरा भोजपुरगड़हनीभोजपुर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

भोजपुर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम घटी घटना

Ratnadh Murder: आरा,बिहार। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Ratnadh Murder
    • हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर की हत्या, सनसनी
    • एक ने इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी एवं दूसरे ने सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम घटी घटना

Ratnadh Murder आरा,बिहार। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों द्वारा दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान चंदन कुमार सिंह और मो. सोनू के रूप में हुई है। घटना रतनाढ़ गांव स्थित एक अंडे की दुकान पर घटित हुई, जहां मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह हिंसक घटना हुई। चंदन कुमार सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि मो. सोनू की मृत्यु गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान हुई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, हालांकि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से मृतकों के परिवार में शोक की लहर है।

मंगलवार की देर शाम हुई इस घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गये है। जानकारी के अनुसार मृतकों में गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 36 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह एवं कल्लू मियां का 22 वर्षीय पुत्र मो.सोनू बताया जा रहा है। इसमें मृतक, चंदन कुमार सिंह बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम रतनाढ़ गांव स्थित अंडा की दुकान पर मो.सोनू एवं गांव कहीं कुछ लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर लेकर गाली-गलौज हुआ था। उसके बाद हथियारबंद अपराधियों द्वारा चंदन कुमार सिंह एवं मो.सोनू को गोली मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद चंदन कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मो.सोनू ने इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि हथियारबंद अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या क्यों की। इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं दूसरी तरफ मृतक चंदन कुमार सिंह के परिजनों द्वारा रत्नाढ़ गांव निवासी कल्लू मियां, उसके बेटे आफताब, इस्तेयाक एवं प्रशांत महतो पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक चंदन कुमार सिंह अपने पांच भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां चंद्रकेशरा देवी,चार भाई, दो बहन व एक पुत्र अंकित एवं एक पुत्री अंशिका है। मृतक चंदन कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी की छह माह पूर्व डिलीवरी के समय मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular