Homeआरा भोजपुरगड़हनीरतनाढ़ दोहरे हत्याकांड का कुछ घंटों में ही भोजपुर पुलिस ने किया...

रतनाढ़ दोहरे हत्याकांड का कुछ घंटों में ही भोजपुर पुलिस ने किया खुलासा

एसपी बोले: अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित, की जा रही छापेमारी

Ratnadh double murder: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की दोहरे हत्याकांड की पुलिस द्वारा गुत्थी सुलझा दी गई है।

  • हाइलाइट्स: Ratnadh double murder
    • सिगरेट जलाने को माचिस मांगने के विवाद और आपसी गोलीबारी में मारे गए दोनों युवक
    • माचिस नहीं देने पर पहले दोनों में हुई मारपीट, फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मार दी गोली
    • दोनों पक्षों की ओर से तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपित गिरफ्तार
    • अभियुक्त के पास से हत्या में इस्तेमाल एक देसी कट्टा बरामद, घटनास्थल से मिले पांच खोखे

आरा,बिहार। भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की दोहरे हत्याकांड की पुलिस द्वारा गुत्थी सुलझा दी गई है। हत्याकांड एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा और घटनास्थल से पांच खोखे भी बरामद किए गए हैं। सिगरेट जलाने को माचिस मांगने को लेकर उपजे विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। माचिस नहीं देने पर पहले दोनों के बीच मारपीट हुई। उसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को गोली मार दी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त रतनाढ़ गांव निवासी विष्णु साह है। उस पर मो. सोनू की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

इधर, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गयी है। एक पक्ष की ओर से दो, जबकि दूसरे ओर से एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। एसपी राज की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ और दोनों मृतकों के परिजनों से बातचीत से पता चला कि मंगलवार की रात रतनाढ़ गांव में सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर मो. सोनू एवं चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल के बीच विवाद हुआ। उस दौरान पहले दोनों में मारपीट हुई। उसके बाद दोनों पक्षों द्वारा फायरिंग की गयी। उसमें गोली लगने से एक पक्ष के मो. सोनू और दूसरे पक्ष के चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल की मौत हो गई।‌

एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की गयी। उस क्रम में घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया गया। उसके बाद एक पक्ष के आरोपित विष्णु साह को हत्या कर प्रयुक्त कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है। टीम लगातार छापेमारी कर रही है।‌ जल्द ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार की रात रतनाढ़ गांव में सुरेंद्र सिंह के 39 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल और कलामुद्दीन अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मो.सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे लेकर कलामुद्दीन अंसारी के बयान पर विष्णु साह, जबकि चंदन कुमार सिंह उर्फ मांझिल के भाई कुंदन कुमार के बयान पर प्रकाश कुमार एवं आदित्य कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।‌

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular