Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: लग्जरी कार से 940 लीटर...

भोजपुर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: लग्जरी कार से 940 लीटर विदेशी शराब बरामद!

उत्तर प्रदेश से तस्करी कर भोजपुर लाई जा रही थी शराब

Liquor smuggling Bhojpur: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर एवं गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई

  • हाइलाइट्स: Liquor smuggling Bhojpur
    • लग्जरी कार से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 940 लीटर विदेशी शराब बरामद
    • बिना नंबर के कारों से की जा रही थी शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख रुपए आंका गया

आरा,बिहार। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक इनोवा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

बक्सर पटना एनएच-922 पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल, जिला-भोजपुर) में एक इनोवा कार की जांच करने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पर वाहन निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। टीम ने मौके से वाहन चालक पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत माधोपुर वार्ड नंबर आठ निवासी अंकुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

उक्त वाहन से आफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 1680 पीस एवं क्लॉथ सुपर स्ट्रांग बीयर 500 एमएल का 240 पीस बरामद किया गया, जो कुल 1920 पीस में 422.40 लीटर होता है। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना में ले जाया जा रहा था। वही एक दूसरे हुंडई कंपनी के क्रेटा कार को गीधा थाना अंतर्गत कायमनगर पुल के पास से पकड़ा गया। जांच करने पर कार के अंदर से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 1440 पीस एवं 8 पीएम व्हिस्की 180 एमएल का 1440 पीस कुल 518.400 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया, कार पर वाहन निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया।

वाहन चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान का पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को कर दिया गया है। गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, अवर निरीक्षक शिवम् कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख रूपया आंका गया है।

पढ़ें: यूपी से नालंदा जा रही पिकअप वैन पर लदी 973 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular