HomeबिहारआराAra News - बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Ara News – बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

shot young man भोजपुर,बिहार: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज स्थित ओवर ब्रिज के पास रविवार शाम को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। उसे बाएं साइड कमर के निचले हिस्से में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे इलाज हेतु आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव का 22 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी ने बताया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान गाना बजाने के विवाद के चलते तरारी गांव के आयुष कुमार से उसका झगड़ा हुआ था, और तब से उनके बीच विवाद चल रहा था।

घटना के समय बाइक से बाजार से घर लौट रहा था, तभी आयुष कुमार अपने दोस्त के साथ पीछे से आया और गोली चला दी। अनीष ने आयुष पर दुर्गा पूजा के विवाद के चलते खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। (shot young man) बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular