Homeआरा भोजपुरपीरोहथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात लुटेरा समेत दो गिरफ्तार

हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात लुटेरा समेत दो गिरफ्तार

हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव से हुई गिरफ्तारी

Robber – Inarpatpur: भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस द्वारा हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात लुटेरा सहित दो को गिरफ्तार किया गया है।

  • हाइलाइट: Robber – Inarpatpur
    • हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव से हुई गिरफ्तारी

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना पुलिस द्वारा हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात लुटेरा सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव से शनिवार की रात की। उनके पास से 2 देशी कट्टा एवं 22 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इनमें हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव निवासी जगमोहन यादव का पुत्र व कुख्यात लुटेरा मिथिलेश सिंह उर्फ शौकीन यादव एवं उसी थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी राज किशोर सिंह का पुत्र संतोष सिंह है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुख्यात लुटेरा अवैध हथियार के साथ गांव में दिखा है। सूचना के सत्यापन उपरांत हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ इनरपतपुर गांव स्थित उसके घर पहुंचे और कुख्यात मिथिलेश सिंह उर्फ शौकीन यादव व उसके साथी संतोषी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 देशी कट्टा एवं 22 जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हसनबाजार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बता दे कि कुख्यात लुटेरा मिथिलेश सिंह उर्फ शौकीन यादव पूर्व में लूट के तीन एवं लूट के दौरान हत्या करने के एक मामले का आरोपित रहा है।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular