Homeबिहारआरा भोजपुरलूटकांड में शामिल चार शातिर लुटेरे चढे़ पुलिस के हत्थे

लूटकांड में शामिल चार शातिर लुटेरे चढे़ पुलिस के हत्थे

16 जून की रात सिकरहटा एवं 19 जून की रात चौरी थाना क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात

Sikarhta – Four Robbers arrested: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा लूट कांड में शामिल चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिकरहटा बस स्टैंड एवं दो अन्य की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मोपती बाजार स्थित उनके घर से सोमवार की रात की।

  • हाइलाइट्स:
    • लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा
    • पलूटी गई दो बाइक, एक मोबाइल एवं नगदी बरामद

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा लूट कांड में शामिल चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिकरहटा बस स्टैंड एवं दो अन्य की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मोपती बाजार स्थित उनके घर से सोमवार की रात की। शाहरुख की गिरफ्तारी से लूट की दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गयी दो बाइक, लूट में इस्तेमाल एक बाइक, एक मोबाइल, 2800 रुपये नगद बरामद किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा मंगलवार को दी गई।

गिरफ्तार लुटेरों में सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी उदय गिरी का पुत्र राहुल भारती, उसी गांव के निवासी कमलेश भारती का पुत्र अभिषेक भारती व उसी थाना क्षेत्र के मोपती बाजार निवासी कन्हैया साह का पुत्र नंदन कुमार एवं सत्येंद्र सिंह का पुत्र वीर कुमार शामिल है।

एसपी ने बताया कि सिकरहटा थाना पुलिस सिकरहटा बस स्टैंड के समीप पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी दौरान अभिषेक भारती व राहुल भारती पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। उसने पास से पुलिस ने लूट की एक बाइक, एक मोबाईल एवं 2800 रुपये नगद बरामद की। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मोपती मेला मोड़ स्थित बगीचे से लूटी गयी दूसरी बाइक भी बरामद की गई। दोनों ने अपने साथी नंदन कुमार एवं वीर कुमार की लुट कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की। जिसके बाद उनके निशानदेही पर नंदन कुमार और वीर कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। साथी लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक को नंदन कुमार के घर से बरामद की गई।

Sikarhta – Four Robbers arrested: 16 जून की रात सिकरहटा एवं 19 जून की रात चौरी थाना क्षेत्र में हुई थी लूट की वारदात

बता दे कि 16 जून की रात चरपोखरी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी रामभरोसा राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।इसी क्रम में जैसे ही कुरमुरी गांव से लगभग 400 मीटर अपने गांव की तरफ पहुंचे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी आए और उनके कनपट्टी कट्टा रख कर उनकी बाइक, मोबाइल एवं 5 हजार रुपये नगद लूट ली थी, उन्हें कट्टा के बट से मारकर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद सिकरहटा थाना में 17 जून को उनके द्वारा बाइक सवार तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

वही 19 जून की शाम सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी स्व.ललन राय के पुत्र रामाज्ञा राय हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव अपने बेटे के ससुराल से वापस घर लौटने के क्रम में जैसे ही धनछुआं एवं दुल्लमचक गांव की पंहुचे। तभी एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी कट्टा दिखाते हुए उनसे मोबाइल, बाइक एवं 800 रुपये नगद की लूट की थी। जिसके बाद 20 जून को उनके द्वारा चोरी थाना में तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार चारों लुटेरे द्वारा महज चार दिनों के अंदर सिकरहटा एवं चौरी थाना अंतर्गत दो लूट की घटनाएं कारित की थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular