Homeस्वास्थ्यब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत ही खतरनाक और एकाएक जानलेवा- डॉ. के.एन...

ब्लड प्रेशर की बीमारी बहुत ही खतरनाक और एकाएक जानलेवा- डॉ. के.एन सिन्हा

हाइपरटेंशन वॉरियर के लिए डॉ. के.एन सिन्हा सम्मानित

Hypertension: डॉ. सिन्हा ने कहा कि रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की बीमारी बहुत ही खतरनाक और एकाएक जानलेवा हो सकती है। अतः हर व्यक्ति को माह, दो माह में एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच करा लेना चाहिए।

  • हाइलाइट:
    • हाइपरटेंशन वॉरियर के लिए डॉ. के.एन सिन्हा सम्मानित

बिहार (भोजपुर)। आरा शहर के रमना रोड पकडी स्थित आनंद हॉस्पिटल में विश्व रक्तचाप दिवस सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पटना से आए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पूर्व एसीएमओ सह फिजिशियन डॉ. के.एन. सिन्हा को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने कहा कि रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की बीमारी बहुत ही खतरनाक और एकाएक जानलेवा हो सकती है। अतः हर व्यक्ति को माह, दो माह में एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच करा लेना चाहिए। ज्यादा ब्लड प्रेशर की बीमारी, प्राइमरी या अन्य बीमारी के कारण से हो सकता है, जैसे एड्रिनल ग्रंथि की बीमारी, हृदय की बीमारी, डायबिटीज रोग, किडनी रोग आदि में ब्लड प्रेशर होने की संभावना ज्यादा रहती है।

Hypertension: एकाएक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से ब्रेन हेमरेज, लकवा, हार्ट अटैक, हार्ट फैलियर का खतरा

लोगों को फास्ट फूड, जंक फूड से बचते हुए नमक, तेल, मसाले का सेवन कम करना चाहिए। सुबह में एक घंटा वॉकिंग, योगा, एक्सरसाइज करना चाहिए। ब्लड प्रेशर की बीमारी मालूम होने पर इसकी दवा नियमित रूप से लेना चाहिए, खासकर शाम में ताकि रात सुरक्षित रहें। अपने करीबी फिजिशियन से रेगुलर संपर्क में रहना चाहिए। कम से कम छह माह में अपना लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, केएफटी, वगैरह जांच करा लेना चाहिए। एकाएक ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से ब्रेन हेमरेज, लकवा, हार्ट अटैक, हार्ट फैलियर का खतरा भी रहता है।

इस अवसर पर डॉ. धीरज कुमार अंबष्ट, डॉ. रवि कुमार सिन्हा, बृजेश कुमार, शशि कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रसाद सिंह, शिव नारायण यादव, छोटू कुमार यादव एवं राजू कुमार आदि उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular