HomeNewsबिहार"परिधान" प्रशिक्षण सिलाई केंद्र में कार्यशाला का आयोजन

“परिधान” प्रशिक्षण सिलाई केंद्र में कार्यशाला का आयोजन

रेलवे कॉलोनी हाजीपुर स्थित "परिधान" प्रशिक्षण सिलाई केंद्र की विद्यार्थियों के लिए सिंगर कंपनी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन करवाया गया,

  • हाइलाइट:East Central Railway
  • पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित है प्रशिक्षण केन्द्र

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्ष सुनीता सिंह के दिशा-निर्देश में रेलवे कॉलोनी हाजीपुर स्थित “परिधान” प्रशिक्षण सिलाई केंद्र की विद्यार्थियों के लिए सोमवार को सिंगर कंपनी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन करवाया गया, साथ ही साथ उन सभी प्रशिक्षुओं के प्रथम बैच के प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत मंगलवार को परीक्षा भी आयोजित किया गया।

East Central Railway – मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र

सभी विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से सिलाई से संबंधित तरह तरह की जानकारी एवं इसकी महत्व के बारे में बताया गया। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सिंगर कंपनी के तरफ से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिससे वे भी आगे चल कर कुछ स्व-रोजगार के लिए लाभान्वित हों सकेंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular