Homeभोजपुरबड़हाराबाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव तीसरे दिन बरामद

बाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव तीसरे दिन बरामद

  • हाइलाइट: Baluchak Sinha
    • गुरुवार की शाम घटी थी घटना, रविवार को मिला शव

आरा,बिहार। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के बालूचक गांव में दो दिन पूर्व बाढ़ के पानी में डूबे अधेड़ का शव तीसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव बालूचक गांव से रविवार की सुबह बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के बालूचक गांव निवासी स्व.लक्ष्मण माली के 56 वर्षीय पुत्र राजेंद्र माली हैं। वह मजदूर थे।

jay kumar

इधर, मृतक के पड़ोसी मुन्ना यादव ने बताया कि गांव में चारों तरफ बाढ़ का पानी आया हुआ है। गुरुवार को वह मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच वह बाढ़ के पानी में डूब गए। देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनो ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह उनका शव गांव से ही बरामद हुआ। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Baluchak Sinha – अपने मां बाप के इकलौते चिराग थे राजेंद्र माली

बताया जाता है कि मृतक अपने मां बाप के इकलौते चिराग था। उनको छह पुत्र धर्मेंद्र, महेंद्र, जितेंद्र, चंदन, उपेंद्र, बुद्धा लाल एवं एक पुत्री सीमा देवी है। उसकी पत्नी शिव दुलारो देवी की मौत वर्ष 2016 में बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में रोना-धोना मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular