Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरधर्मेंद्र हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

धर्मेंद्र हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Belaur Bus Stand Murder
    • हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र हत्याकांड: उदवंतनगर थाना क्षेत्र से मंगलवार को पकड़े गए दोनों अभियुक्त
    • एक नाइन एमएम, एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार मैगजीन और आठ गोलियां बरामद
    • पूर्व के विवाद में 23 जुलाई को बेलाउर बस स्टैंड के समीप गोली मार की गयी थी हत्या

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड के समीप पिछले दिनों पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की हत्या और उनके दोस्त को गोली मारने में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को मंगलवार की सुबह उदवंतनगर थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल, एक देसी पिस्टल, एक कट्टा, चार मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

jay kumar

गिरफ्तार अभियुक्तों में पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी रवि यादव और पवना निवासी अंकित गुप्ता शामिल हैं। कुछ रोज पहले दोनों के घर की कुर्की की गयी थी। एसपी राज की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद दोनों फरार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह दोनों को उदवंतनगर इलाके में देखे जाने की सूचना मिली। उस आधार पर पुलिस द्वरा छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Belaur Bus Stand Murder – 23 जुलाई की सुबह गोली मारकर हुई थी धर्मेंद्र कुमार की हत्या

बता दें कि 23 जुलाई की सुबह बेलाउर बस स्टैंड के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के दोस्त राजू कुमार के साथ आरा जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व से चल रहे जमीन संबंधी विवाद में रेकी करने के बाद बाइक सवार धर्मेंद्र कुमार को गोलियां से भून दिया गया था।

उसके दोस्त राजू कुमार को भी गोली मार दी गयी थी। उस मामले में धर्मेंद्र कुमार के चाचा सुरेश कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें पवार गांव निवासी रवि यादव, भोला यादव, राहुल कुमार, पवन कुमार, पवना गांव निवासी अंकित गुप्ता और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी युगेश सिंह को नामजद किया गया था।

इस मामले में तीन रोज पूर्व ही पुलिस द्वारा एक मुख्य आरोपित युगेश यादव को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि रवि यादव और अंकित गुप्ता सहित अन्य आरोपित फरार चल रहे थे।

Bijay singh
Belaur Bus Stand Murder - धर्मेंद्र हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार
धर्मेंद्र हत्याकांड में वांछित दो अभियुक्त हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular