Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरआरा उदवंतनगर के बेलाउर से बूटन चौधरी का शागिर्द गिरफ्तार

आरा उदवंतनगर के बेलाउर से बूटन चौधरी का शागिर्द गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Suresh Singh Raiya Arrested
    • बूटन चौधरी का शागिर्द हत्या के अभियुक्त साथी सहित हथियार के साथ गिरफ्तार
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव से सोमवार की शाम पकड़े गए दोनों अपराधी
    • एक देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ पकड़ा गया बूटन चौधरी का शागिर्द सुरेश
    • चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बालू घाट हत्या कांड में फरार चल रहा था सुरेश का साथी

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुख्यात इनामी बूटन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब इसके शागिर्दों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर लिया है। पुलिस ने बूटन चौधरी के शागिर्द सुरेश सिंह उर्फ रईया को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार की रात बेलाउर गांव से गिरफ्तार किया गया। इनमें बेलाउर गांव निवासी सुरेश सिंह उर्फ रईया‌ और सुमित चौधरी शामिल हैं।

jay kumar

Suresh Singh Raiya Arrested – बेलाउर गांव से गिरफ्तार

सुमित चौधरी चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बालू घाट पर हत्या कांड और बेलाउर गांव निवासी पूर्व पंस सदस्य दीपक कुमार गुप्ता के बेटे आयुष कुमार गुप्ता को गोली मारने में वांछित था। वहीं, बूटन चौधरी का शागिर्द सुरेश सिंह उर्फ रईया‌ भी आयुष कुमार गुप्ता को गोली मारने में आरोपित है।

हालांकि वह उस कांड में जमानत पर था। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया गया है। एसपी राज की ओर से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात बूटन चौधरी के साथी सुरेश सिंह उर्फ र‌ईया को हथियार के साथ देखे जाने की सूचना मिली।

उस आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने बेलाउर गांव में छापेमारी कर एक देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ सुरेश सिंह उर्फ रईया‌ को गिरफ्तार कर लिया‌। उसी क्रम में पुलिस द्वारा हत्या और आर्म्स एक्ट के केस में वांछित सुमित चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया।।

एसपी के अनुसार सुमित चौधरी अक्टूबर 2023 में चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव बालू घाट पर सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी हर्षित की हत्या और पिछले साल मार्च में बेलाउर गांव निवासी आयुष कुमार गुप्ता को गोली मारने में वांछित था।

बता दें कि बीस अक्टूबर 2023 को खनगांव के एक बालू घाट पर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी। उसमें एक पक्ष के हर्षित सिंह और बेलाउर गांव निवासी रंजीत चौधरी के भतीजे प्रकाश चौधरी, जबकि दूसरे पक्ष के बक्सर निवासी घाट के संवेदक राजेश कुमार राय उर्फ कल्लू राय को गोली लगी थी। उनमें हर्षित सिंह की मौत हो गई थी।

उस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। एक पक्ष की ओर से बूटन चौधरी, इनामी दीपक पांडेय और कल्लू राय सहित नौ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रंजीत चौधरी और प्रकाश चौधरी सहित पांच नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

बता दें कि बेलाउर गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य की हत्या, उनके बेटे को गोली मारने और एके 47 राइफल रखने में आरोपित दो लाख के इनामी बूटन चौधरी को दो रोज पहले ही महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है।

Bijay singh
Suresh Singh Raiya Arrested - बूटन चौधरी का शागिर्द हत्या के अभियुक्त साथी सहित हथियार के साथ गिरफ्तार
बूटन चौधरी का शागिर्द हत्या के अभियुक्त साथी सहित हथियार के साथ गिरफ्तार
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular