HomeNewsबिहारआलोक अंजन उर्फ छोटे दूसरी बार बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश...

आलोक अंजन उर्फ छोटे दूसरी बार बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक

BJP Business Cell : प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल, प्रदेश संयोजक राजू गुप्ता (व्यापार प्रकोष्ठ) ने उन्हें मनोनयन पत्र देकर दी बधाई

jay kumar
  • हाइलाइट: BJP Business Cell
    • प्रदेश के कई नेताओ और कार्यकर्ताओं ने आलोक अंजन को दी बधाई

आरा शहर के मीरगंज बांसटाल निवासी आलोक अंजन उर्फ छोटे को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देश पर आलोक अंजन का मनोनयन हुआ है। मंगलवार को प्रदेश संयोजक (व्यापार प्रकोष्ठ) राजू गुप्ता ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया। कहा कि संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने हेतु भविष्य में आलोक अंजन से सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

इधर, आलोक अंजन ने कहा कि दूसरी बार मुझे प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक पद पर मनोनीत कर जिम्मेवारी दिया गया है। इसके लिए मैं संगठन के सभी पदाधिकारियों को दिल से आभार प्रकट करता हूॅं और यह आश्वासन देता हूॅं कि भाजपा परिवार द्वारा दिए गए इस कार्यभार को पहले से भी ज्यादा परिपक्वता और जिम्मेवारी के साथ निर्वाहन करूंगा, खासकर आगामी विधानसभा में एनडीए को और भी मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा।

आलोक अंजन के भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में सह संयोजक के पद पर मनोनीत होने से पूरे प्रदेश के लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

बधाई देने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता, ढाका विधायक सह कारा सभापति पवन जायसवाल, भाजपा विधायक सह सचेतक अरुण शंकर प्रसाद, वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन जयसवाल, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री आदित्य सिंह आदि, विहिप भोजपुर के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, आरा की महापौर इंदु देवी, उनके प्रतिनिधि प्रेम पंकज उर्फ ललन, रतन प्रताप सिंह, विशाल गुप्ता, चंदन कुमार, सोनू गुप्ता, नंदन कुमार, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार आदि हैं।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular