Part Time Job – नवादा चौक निवासी अजीत कुमार सिंह की पत्नी कुमारी प्रीति सिंह द्वारा द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
- हाइलाइट: Part Time Job
- साइबर पुलिस ने बनाई दबिश तो लौटया 1 लाख, 37 हजार 10 रुपए
- पीड़िता द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को साइबर थाने में दर्ज कराई थी प्राथमिकी
आरा। पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर करीब दो वर्ष पूर्व 1 लाख 61 हजार रुपए धोखाधड़ी के मामले में साइबर टीम को सफलता हासिल हुई है। पुलिसिया दबिश के कारण आरोपित ने पीड़िता के खाते में 1 लाख 37 हजार 10 रुपये लौटा दिया। पुलिस के इस कार्य पर पीड़िता ने धन्यवाद दिया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा बुधवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक करीब 2 वर्ष पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 1 लाख 61 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर दी थी। इस संबंध में पीड़िता नवादा चौक निवासी अजीत कुमार सिंह की पत्नी कुमारी प्रीति सिंह द्वारा द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद साइबर थाना द्वारा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिसिया दबिश के कारण आरोपित ने पीड़िता के खाते में 1 लाख 37 हजार 10 रुपये की धनराशि वापस कर दी।


