Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट...

गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग

Poswan village: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर अमरूद के पेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई।

  • हाइलाइट: Poswan village
  • अमरूद के पेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग
  • झगड़ा देख रही को फायरिंग के दौरान लगी गोली, मारपीट में बाप-बेटे समेत चार जख्मी
  • जख्मियों में एक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
  • गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

Poswan village आरा। जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में शनिवार की दोपहर अमरूद के पेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई। जबकि मारपीट में एक पक्ष के बाप-बेटा समेत चार लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी सोनू साव की 25 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी है। जबकि मारपीट में एक पक्ष के उसी गांव निवासी श्रीराम सिंह, उनके दो पुत्र विशाल कुमार, बालवीर कुमार एवं एक पुत्री अनुराधा कुमारी शामिल है।

इधर, गोली से जख्मी महिला के पति सोनू साव ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह काम पर गया हुआ था। उसी बीच उसकी पत्नी गोइठा लाने के लिए श्रीराम सिंह के घर गई थी। जहां पर श्रीराम सिंह एवं राम सिहासन सिंह के बीच झगड़ा हो रहा था। वह झगड़ा देखने लगी। तभी राम सिहासन सिंह के पुत्र गोलू के द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसकी पत्नी को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

जबकि मारपीट में जख्मी श्रीराम सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई राम सिहासन सिंह का अमरूद का पेड़ उनके हिस्से की जमीन पर है। शनिवार की दोपहर जब वह उस पेड़ से अमरुद तोड़ रहे थे। तो उनके बड़े भाई राम सिहासन सिंह द्वारा मना किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि अपना अमरूद का पेड़ मेरे जमीन से उखाड़ कर ले जाओ।

इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो रही थी। तभी मुन्नी देवी उनके घर गोइठा लेने आ गई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में मारपीट शुरू कर दी। तभी उनके भतीजे अमरेंद्र कुमार उर्फ गोलू द्वारा फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान वह जैसे ही हटे तो उनके पीछे खड़ी मुन्नी देवी को गोली लग गई। वही मारपीट में वह उनके दो बेटे एवं में पुत्री जख्मी हो गए।

दूसरी तरफ मारपीट में जख्मी श्रीराम सिंह ने अमरूद के पेड़ के विवाद को लेकर अपने भाई राम सिहासन सिंह व उनके परिवार वालों पर मारपीट कर सभी को जख्मी करने एवं उनके बेटे अमरेन्द्र कुमार उर्फ गोलू द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि पोसवां गांव निवासी श्रीराम सिंह एवं उनके सगे भाई राम सिहासन सिंह के बीच पेड़ को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान महिला को गोली लग गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पक्ष की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी बाप-बेटे की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular