Homeबिहारआरा भोजपुरधोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के...

धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

Basantpur: भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की शाम दो पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीच नारेबाजी को लेकर मारपीट हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट:Basantpur
    • नारेबाजी को लेकर दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, तीन जख्मी
    • धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की शाम दो पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीच नारेबाजी को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक पार्टी के तीन कार्यकर्ता मामूली रुप से जख्मी हो गए। सूचना पाकर धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तीनो जख्मी धोबहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का निवासी बताए जा रहे हैं। जो एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं। बताया जाता है कि बसंतपुर गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा जिंदाबाद के नारा लगाया जा रहा था। तभी दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा उन्हें नारेबाजी करने के लिए मना किया गया। इसी बात को लेकर उनके बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। उसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गये और मारपीट की।

इधर, धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि बसंतपुर गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ‘जिंदाबाद’ का नारा लगाया जा रहा था। जबकि दूसरे पार्टी द्वारा इसका विरोध किया गया। इसी बात को लेकर एक पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा दूसरे पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीट दिया गया। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular