HomeबिहारआराAra Station: ट्रेन से गिरकर बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

Ara Station: ट्रेन से गिरकर बिजली विभाग के कर्मचारी की मौत

Ara Station:मृतक की पहचान बक्सर जिला के बगेन गोला थाना क्षेत्र के खोचारियांव टोला निवासी बृजा यादव के 51 वर्षीय पुत्र भोला यादव के रूप में हुई है।

  • हाइलाइट: Ara Station
    • आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह घाटी घटना

आरा शहर के चंदवा मोड़ स्थित साउथ पावर ग्रेड में अपनी सेवा दे रहे थे भोला यादव

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित अप लाइन पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन से गिरकर बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

मृतक की पहचान: मृतक की पहचान बक्सर जिला के बगेन गोला थाना क्षेत्र के खोचारियांव टोला निवासी बृजा यादव के 51 वर्षीय पुत्र भोला यादव के रूप में हुई है। भोला यादव बिजली विभाग में कार्यरत थे और वर्तमान में आरा शहर के चंदवा मोड़ स्थित साउथ पावर ग्रेड में अपनी सेवा दे रहे थे।

घटना का विवरण: मृतक के बेटे धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता आरा शहर में किराए के मकान में रहकर ड्यूटी करते थे। शनिवार को छुट्टी होने के बाद वे गांव आये थे। सोमवार की सुबह वे रघुनाथपुर स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर वापस अपनी ड्यूटी पर आरा जा रहे थे। इसी दौरान आरा स्टेशन के पश्चिम साइड वह अचानक ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों को सूचना और पुलिस कार्रवाई: घटना की जानकारी भोला यादव के गांव के एक व्यक्ति द्वारा फोन पर उनके बेटे धर्मेंद्र कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन आरा स्टेशन पहुंचे। इसके पश्चात, स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular