Homeबिहारआराबीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी गई बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी गई बधाई

BJP Medical Forum: आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में मंगलवार को बैठक का आयोजन भाजपा जिला चिकित्सा मंच के द्वारा हुआ।

Bijay singh
  • हाइलाइट: BJP Medical Forum
    • भाजपा जिला चिकित्सा मंच की बैठक सम्पन्न

आरा। शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में मंगलवार को बैठक का आयोजन भाजपा जिला चिकित्सा मंच के द्वारा हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ. के. एन. सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने हमारे बिहार से एक सक्रिय एवं युवा तथा बिहार राज्य के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नितिन नवीन को बहुत बधाई एवं शुभकामना। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा बहुत ही उन्नति करेगी, जन कल्याण का कार्य करने एवं भारत का मान शान बढ़ाने में उत्तरोत्तर प्रगति होगी।

वही संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर बधाई दी। बैठक में इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार, भाजपा के सक्रिय सदस्य विकास, राजीव कुमार, शुभम कुमार, मुकुंद श्रेयांश उपस्थित थे। इस अवसर पर विपिन बिहारी वर्मा को भाजपा के सदस्य के रूप में पार्टी में शामिल किया गया।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular