Homeट्रेंडिंग न्यूजTHE NEWSआरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

आरा में हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, तीन खोखा बरामद

Railway line: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार की मध्य रात्रि घटी घटना

  • हाइलाइट: Railway line
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच रेलवे लाइन पर शनिवार की मध्य रात्रि हथियारबंद बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई।।हालांकि फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना पाकर सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, रेल डीएसपी कंचन राज एवं रेल थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष जगरानी कुमारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की मध्य रात्रि जमीरा हाल्ट एवं चालिसवा पुल के बीच रेलवे लाइन पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा तबातोड़ फायरिंग कर दी गई। लेकिन रात होने के कारण फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हो पाई है। हालांकि फायरिंग किसने और क्यों की। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि करीब दो बजे फायरिंग की घटना घटी है। इसकी सूचना पुलिस को सुबह में मिली जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular