Homeबिहारआराआभूषण दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख के जेवरात की चोरी

आभूषण दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख के जेवरात की चोरी

jewelry shop Dariyapur: आरा से सटे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड दरियापुर स्थित आभूषण दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली।

  • हाइलाइट: jewelry shop Dariyapur
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड दरियापुर की रात की घटना
    • प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड दरियापुर स्थित आभूषण दुकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने ढाई लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात मूल रुप से बक्सर जिले के बगेन गोला थाने के एकराशी गांव निवासी संतोष कुमार की दुकान में हुई है।

Dariyapur: गोढ़ना रोड दरियापुर में आभूषण दुकान

इस मामले में दुकानदार संतोष कुमार की ओर से उदवंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसमें कहा गया है कि वे गोढ़ना रोड दरियापुर में किराये के एक मकान में आभूषण की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शनिवार की शाम छह बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।‌

रविवार की सुबह दुकान पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा था और सारा जेवर गायब था। दुकानदार के अनुसार चोरों द्वारा उनकी दुकान से सोने और चांदी के करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवर की चोरी की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान में जुटी है।‌

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular