Homeआरा भोजपुरगड़हनीछह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में फरार आरोपी के...

छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म व हत्या मामले में फरार आरोपी के घर पर चलेगा बुल्डोजर

Gadhani – Rape and murder: भोजपुर में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के बाद हत्या मामले में फरार आरोपी पर शिकंजा, संपत्ति कुर्की की तैयारी

  • हाइलाइट: Gadhani – Rape and murder
    • पुलिस को न्यायालय से मिला आरोपित के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की का वारंट
    • गड़हनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महादलित टोले में 16 दिसंबर की रात हुई थी घटना
    • घर में सो रही बच्ची को अगवा कर ले जाने के बाद आरोपित ने घटना को दिया था अंजाम

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में छह साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के जघन्य मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। फरार आरोपी के घर जल्द ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत आरोपित के घर पर जल्द ही बुल्डोजर चलने की भी संभावना है। इस संबंध में न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की का वारंट जारी कर दिया गया है। वारंट प्राप्त होने के बाद गड़हनी थाना पुलिस अब आरोपी के घर की कुर्की करने की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा बुधवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।

गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में उसके विरुद्ध न्यायालय में इश्तेहार और कुर्की के लिए अर्जी दी गई थी। न्यायालय ने इस अर्जी पर संज्ञान लेते हुए इश्तेहार और कुर्की का वारंट जारी कर दिया है। ऐसे में, पुलिस जल्द ही निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई को अंजाम देगी।

Gadhani – Rape and murder: दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी

बता दें कि यह घटना 16 दिसंबर की रात की है, जब गड़हनी थाना क्षेत्र के एक गांव के महादलित टोला में अपने घर में सो रही छह साल की बच्ची को अगवा कर लिया गया था। दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। अगले दिन, 17 दिसंबर की सुबह, बच्ची का शव अगिआंव स्थित नहर के समीप बरामद किया गया था। शव परीक्षण में बच्ची के मुंह, नाक और निजी अंगों से अत्यधिक रक्तस्राव पाया गया था, साथ ही उसके ऊपरी दांत भी टूटे हुए थे। इन साक्ष्यों के आधार पर दुष्कर्म और विरोध करने पर मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। इस मामले में मुकेश नामक एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया था। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था और सड़कों को भी जाम कर दिया था। तब से ही पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। ऐसी स्थिति में, न्याय प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने अब उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है ताकि उसे कानून के समक्ष पेश किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular