Homeबिहारआरा भोजपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, ठंड लगने की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, ठंड लगने की आशंका

Tirthakaul village: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में बुधवार सुबह एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Tirthakaul village
    • इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
    • परिजन द्वारा ठंड लगने के कारण मौत होने की कहीं जा रही बात
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव में बुधवार सुबह एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या जख्म का निशान नहीं पाया गया है, जबकि परिजन द्वारा ठंड लगने के कारण मौत होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृत युवती तीर्थकौल गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी की 24 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी है।

इधर, मृत युवती के मौसेरे भाई मनोरंजन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह पूजा कुमारी घर में सामान्य रूप से काम कर रही थी, तभी अचानक वह गिरकर बेहोश हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवती की मौत ठंड लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि पूजा कुमारी अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में अमित और राहुल दो भाई तथा एक बहन कंचन देवी है। परिवार के अनुसार, वर्ष 2019 में बीमारी के कारण उनकी मां विमला देवी का निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद मृत युवती के घर में कोहराम मच गया है, और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular