Road safety awareness vehicle: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
- हाइलाइट: Road safety awareness vehicle
- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026
आरा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 1 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिदिन निर्धारित एजेंडा के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय, भोजपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उक्त एजेंडा के तहत सोमवार को अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जागरूकता रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक करना है। उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक एवं जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।


