Homeआरा भोजपुरकोइलवरभोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर में हुई हृदयविदारक घटना

भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर में हुई हृदयविदारक घटना

Kayamnagar: ट्रैक्टर से गिरकर पानी भरे गड्ढे में धंसने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

jay kumar
  • हाइलाइट: Kayamnagar
  • मृतक गीधा गांव निवासी अनिल पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार

आरा/कोईलवर। भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर में एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। यहाँ काली मंदिर के समीप ट्रैक्टर से असंतुलित होकर गिरने और पानी भरे गड्ढे में धंसने के कारण एक 22 वर्षीय युवक की असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गीधा गांव निवासी अनिल पासवान के 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के जीजा गोधन पासवान ने बताया कि बुधवार की शाम गोलू मजदूरी का कार्य समाप्त कर ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कायमनगर स्थित काली मंदिर के पास वह अचानक ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। दुर्भाग्यवश, वह सीधे सड़क किनारे स्थित पानी और कीचड़ से भरे एक गहरे गड्ढे में जा गिरा और उसमें धंस गया। गहरे कीचड़ में दब जाने के कारण दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत परिजनों व स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर गीधा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता कि मृतक गोलू अपने दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी, भाई जयभगवान पासवान और दो बहनें सुरुचि व पिंकी कुमारी हैं। जवान बेटे की आकस्मिक मृत्यु से घर में कोहराम मच गया है। मां राजकुमारी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular