Homeबिहारआरा भोजपुरबिहिया तथा बहोरनपुर थाना में एसपी का जनता दरबार कल

बिहिया तथा बहोरनपुर थाना में एसपी का जनता दरबार कल

SP public court आरा। सूबे के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर भोजपुर एसपी द्वारा फरवरी 2026 में जिले के विभिन्न स्थानों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

रमजान
रमजान

कार्यक्रम के दौरान एसपी आम जनता से जुड़े मामलों को सुनेंगे और उनका त्वरित समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। पुलिस जनता संबंध मजबूत करने एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह भ्रमण आयोजित किया गया है।

एसपी ने बताया कि आगामी 20 फरवरी 26 (शुक्रवार) को बिहिया थाना तथा उसी दिन बहोरनपुर थाना में जनता दरबार (SP public court) सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में आमलोग अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular