Cyber criminal Ara: आरा साइबर थाने की पुलिस ने दूसरों के नाम पर म्यूल खाता खुलवा ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया है।
- हाइलाइट:
- साइबर ठगी के लिए म्यूल खाता संग्रह करने वाला मुख्य अपराधी गिरफ्तार
- तकनीकी जांच के जरिए आरा से पकड़ा गया साइबर अपराधी
- साइबर अपराध के पास से 14 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद
- गिरफ्तार अपराधी का पटना से लेकर दिल्ली तक में बैठे साइबर ठगों से जुड़े तार
Cyber criminal Ara: आरा साइबर थाने की पुलिस ने दूसरों के नाम पर म्यूल खाता खुलवा ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह जिले के सिन्हा (बड़हरा) थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह का पुत्र सूरज कुमार है। तकनीकी सूत्र के आधार पर आरा से गिरफ्तार किया गया है।
इसके पास से 14 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद किये गये हैं। इसके तार पटना और दिल्ली के साइबर अपराधियों से जुड़े हैं। इसका मुख्य काम म्यूल खाता संग्रह कर पटना और दिल्ली में बैठे अपराधियों तक पहुंचाना है। उसके एवज में इसे प्रति खाता दस हजार रुपए का कमीशन मिलता था। पुलिस की पूछताछ में उसने गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम बताया है। उन सब की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
साइबर डीएसपी स्नेह सेतू द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गत छह फरवरी को म्यूल खाता खुलवा कर लोगों से साइबर ठगी करने के मामले में बैंक कर्मी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ और अनुसंधान में सूरज कुमार का नाम आया था। उसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।


