Homeबिहारआराआरा में कृषि विभाग के कर्मी की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

आरा में कृषि विभाग के कर्मी की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

Bijendra Kumar: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन के समीप सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से कृषि विभाग के कर्मी की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bijendra Kumar
  • तबीयत बिगड़ने से कृषि विभाग के कर्मी की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • शहर के कृषि भवन के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन के समीप सोमवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने से कृषि विभाग के कर्मी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतक अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कथुआ गांव निवासी स्व. सिद्धनाथ सिंह के 46 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र कुमार है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के ब्लॉक के सामने स्थित गली में किराए के मकान में रहते थे। वह कृषि विभाग में समन्वयक (कृषि कोऑर्डिनेटर) के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उदवंतनगर प्रखंड के कृषि कार्यालय में कार्यरत थे।

बताया जाता है कि कृषि विभाग के स्थानांतरण का सोमवार को अंतिम तारीख था। जिसको लेकर वह आरा कृषि कार्यालय में फॉर्म भरने आए थे। उसी दौरान अचानक तबियत बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। तभी अन्य साथियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन उनके शव वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी व एक पुत्र आदित्य एवं एक पुत्री अदिति है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular