Homeआरा भोजपुरसहारसहार थाने के एकवारी बस स्टैंड के पास यूपी के ट्रक चालक...

सहार थाने के एकवारी बस स्टैंड के पास यूपी के ट्रक चालक से लूट

Robbery of Truck Driver: सहार थाना क्षेत्र के एकवारी बस स्टैंड के पास यूपी के ट्रक चालक से लूटपाट करने में शामिल एक अपराधी को पुलिस द्वारा महज चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Robbery of Truck Driver
  • यूपी के ट्रक चालक से लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
  • सहार थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूटकांड का किया खुलासा
  • लूट के 45 सौ रुपए, ट्रक की तीन चाबी और चालक के दोनों मोबाइल बरामद
  • सहार थाने के एकवारी बस स्टैंड के पास शनिवार की रात यूपी के ट्रक चालक से हुई थी लूट

आरा, भोजपुर। सहार थाना क्षेत्र के एकवारी बस स्टैंड के पास यूपी के ट्रक चालक से लूटपाट करने में शामिल एक अपराधी को पुलिस द्वारा महज चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उसे रविवार की रात सहार क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। वह एकवारी गांव निवासी रामईश्वर साह का पुत्र सूरज कुमार है। उसके पास से चालक से लूट के 45 सौ रुपए और दोनों मोबाइल के अलावे ट्रक की तीन चाबी भी बरामद हुआ। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी और गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Robbery of Truck Driver: 28 मार्च की रात हुई थी ट्रक चालक से लूटपाट

पुलिस अधीक्षक राज की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 28 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे सहार थाना क्षेत्र के एकवारी बस स्टैंड के पास यूपी के आजमगढ़ निवासी ट्रक चालक सत्येंद्र यादव और उनके भाई सुशील यादव से लूटपाट की गयी थी। तीन-चार-की संख्या में रहे अपराधियों द्वारा सड़क पर पत्थर रख ट्रक को रोक दिया गया था और हथियार के बल पर 21 हजार रुपए एवं दो मोबाइल लूट लिया गया था। विरोध करने पर ट्रक के खलासी के साथ मारपीट भी की गयी थी। सूचना मिलने पर सहार थाने की गश्ती पुलिस द्वारा घायल खलासी को अस्पताल पहुंचाया गया था।‌

वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लेकर थाना स्तर पर एक टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करते हुए लूटपाट में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के आजमगढ़ निवासी सत्येंद्र यादव अपने भाई सुशील यादव के साथ 28 मार्च की रात ट्रक लेकर खैरा की ओर जा रहा था। तभी एकवारी गांव स्थित बस स्टैंड के समीप लूट पाट की गयी थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular