Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं: सफाई विवाद में पूर्व चेयरमैन पति के साथ मारपीट, प्राथमिकी...

शाहपुर नपं: सफाई विवाद में पूर्व चेयरमैन पति के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Shahpur NP: पीड़ित मुन्ना प्रसाद द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट करने के साथ-साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

  • हाइलाइट: Shahpur NP
  • शाहपुर नगर पंचायत: पूर्व चेयरमैन आशा देवी के पति मुन्ना प्रसाद के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

आरा,बिहार। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-08 में सोमवार की सुबह हिंसक झड़प की एक गंभीर घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन आशा देवी के पति मुन्ना प्रसाद के साथ सड़क की साफ-सफाई के विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर मारपीट की। इस घटना के बाद से शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Shahpur NP: आवेदन में पीड़ित ने कहा ग्रामीणों ने अधिक मार खाने से बचाया

थाना में दिए आवेदन के अनुसार सोमवार की सुबह वार्ड संख्या-08 में सड़क की सफाई को लेकर मुन्ना प्रसाद और कुछ स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मुन्ना प्रसाद पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी और इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए और गले से सोने की चैन छिन ली। ग्रामीणों द्वारा बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, जिसके उपरांत पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस का द्वार खटखटाया।

पीड़ित मुन्ना प्रसाद द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट करने के साथ-साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। शिकायत में यह उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने कहा कि यदि इस मामले को आगे बढ़ाई, तो वे उनकी हत्या करवा देंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular