Homeस्वास्थ्यआईएमए आरा का वार्षिक सम्मेलन सह 2026-27 के पदाधिकारी का सर्वसम्मति से...

आईएमए आरा का वार्षिक सम्मेलन सह 2026-27 के पदाधिकारी का सर्वसम्मति से हुआ चयन

IMA: आइएमए भवन के सभागार में बुधवार को आईएमए आरा का वार्षिक सम्मेलन सह सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: IMA
  • डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष एवं डॉ. विकास सिंह सचिव बने

आरा। आइएमए भवन के सभागार में बुधवार को आईएमए आरा का वार्षिक सम्मेलन सह सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव (2025-26) डॉ.पी. सिंह एवं डॉ. विजय गुप्ता ने अपना पदभार नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव डॉ. विकास सिंह को सौंपा। सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह को पुनः कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालेंगे। डॉ. पी. सिंह की अध्यक्षता में सम्मेलन को आयोजित किया गया। इस मौके पर आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सहजानंद सिंह, आईएमए बिहार के सचिव दिनेश कुमार, सिविल सर्जन भोजपुर डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

IMA: आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह

सम्मलेन की शुरुआत 2025-26 सत्र में की गयी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए अगले सत्र में इस उपलब्धि से आगे जाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प के साथ हुआ। आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर एवं मरीज के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए समय-समय पर डॉक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच में कार्यशाला के माध्यम से अनुभव साझा करने की आवश्यकता है, उन्होंने बताया कि मरीज हैं, तभी हम डॉक्टर हैं और हमारी पहचान है। इसलिए मरीज के कष्ट को समझने के साथ-साथ उनकी स्थिति को समझना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

आईएमए के नवनिर्वाचित सचिव डॉ. विकास सिंह

नवनिर्वाचित सचिव डॉ. विकास सिंह ने बताया कि इस सत्र में पहले से जो कार्य होते आये हैं, उसे और आगे बढ़ाना है, साथ-साथ सीएमइ के अलावे कुछ सर्जिकल, मेडिकल एवं इमरजेंसी के लिए वर्कशॉप करना प्राथमिकता है।जो वर्तमान समय की मांग हैं। दिन-प्रतिदिन मेडिकल साइंस में नये बदलाव हो रहे हैं। जब तक हमारा आईएमए बदलाव के साथ आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक हम चिकित्सा के क्षेत्र में अपने जिले को नई आयाम तक नहीं ले जा पायेंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो भी हमारे नये चिकित्सक आरा में आते हैं, वरीय चिकित्सक से इंट्रोड्यूस कराने की जिम्मेवारी भी आइएमए की है।

इस दौरान डॉ. मनीष कुमार सिंह (ईएनटी), आनन्द (आर्थो), डाॅ. प्रज्ञा झा (प्रसूति), डाॅ. गणेश सहित दस नये डॉक्टर जिनको इंडक्शन किया गया। सम्मेलन में डॉ. बी.के. प्रसाद, डॉ. बी.के. शुक्ला, डॉ.के.के. सिंह, डॉ. वी.के. राय, डॉ. मधुकर प्रकाश, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एसके रूंगटा, डॉ. एसके केडिया, डॉ. नरेश प्रसाद, डॉ. बाला जी श्रीवास्तव, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. तनिमा सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. जिवेश कुमार, डॉ. रमेश मिश्रा, डॉ. जेके सिंह, पंकज कुमार, कृष्णा सिंह, हरेराम सिंह, आईएमए बिल्डिंग केयर टेकर-अमित, डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अमित, डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. आनंद भूषण सहाय, डॉ. कुमार जितेंद्र, डॉ. वीणा सिंह, डॉ. अमित, डॉ. संजीव पांडेय, डॉ. आनंद भूषण सहाय सहित काफी संख्या में डॉक्टर मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular