Ara SP Office: पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन किया गया।
- हाइलाइट: Ara SP Office
- पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा
आरा। पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एमएसएपी के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
सभा के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याओं को भी सुना गया, उन्हें यात्रा भत्ता से संबंधित समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर सभी संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस बल के सदस्य उपस्थित रहें।


