Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरशराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, शव लेकर...

शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, शव लेकर फरार

Jayanagar : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Jayanagar
  • नशे में घूत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर की हत्या, शव गायब
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव की शुक्रवार शाम की घटना
  • मृतका के भाई के बयान पर पति सहित तीन पर प्राथमिकी
  • मामले की छानबीन और शव की बरामदगी में जुटी पुलिस

आरा, भोजपुर। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ठिकाने लगाने का मामला प्रकाश में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत महिला की पहचान जयनगर निवासी मंटू राम की पत्नी कांति देवी के रूप में की गई है। यह दुखद घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। इस मामले में मृतका के भाई करीमन राम के बयान के आधार पर उदवंतनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत में मृतका के पति मंटू राम, देवर संटू राम और ससुर रामचंद्र राम को हत्या और शव को गायब करने का मुख्य आरोपी बनाया गया है।

Jayanagar: उदवंतनगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी

चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव निवासी करीमन राम ने अपनी प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली कि उनके बहनोई मंटू राम ने शराब के नशे में उनकी बहन कांति देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही वे अपने परिजनों के साथ जयनगर पहुंचे, लेकिन वहां कांति देवी का कहीं पता नहीं चला। साथ ही, ससुराल पक्ष के सभी लोग भी घर से गायब मिले। ग्रामीणों से पता चला कि मंटू राम द्वारा उसकी बहन की मारपीट कर हत्या कर दी गयी है और शव लेकर कहीं चले गए हैं। इधर, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस शव की बरामदगी और आरोपितों की धरपकड़ की भी कोशिश में जुटी है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular