Divakar Kushwaha Pawna: भोजपुर के पवना थाने के पवना गांव में बुधवार की रात डीएलएड के छात्र को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।
- हाइलाइट: Divakar Kushwaha Pawna
- पैक्स चुनाव में वोट देने के विवाद में गोली मारने का आरोप
- पवना थाने के पवना गांव में बुधवार की रात हुई थी घटना
आरा। पवना थाने के पवना गांव में बुधवार की रात डीएलएड के छात्र को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। जख्मी दिवाकर कुशवाहा के बयान पर गांव के ही कौशल महतो और उनके बेटे गोलू के खिलाफ मुकदमा किया गया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी में छात्र दिवाकर कुशवाहा की ओर से पैक्स चुनाव में वोट देने को लेकर उपजे विवाद में दोनों बाप-बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है।
Divakar Kushwaha Pawna : आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। उसे लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बुधवार की रात पवना गांव में उदय महतो से बकझक के बाद उनके 24 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुशवाहा को गोली मार दी गयी थी। गोली दिवाकर के बांए साइड पेट में नाभि के पास लगी थी। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
तब दिवाकर कुशवाहा के पिता उदय महतो ने बताया था कि गांव के कौशल महतो से पूर्व से विवाद चल रहा है। कौशल महतो अक्सर कहा करता है कि तुम अपनी जाति के लोगों को वोट ना देकर दूसरे को वोट देते हो। इस कारण अपने जाति वाले हार जाते हैं। बुधवार की रात वह गांव में ही एक दुकान पर खड़े थे। तभी कौशल महतो आया और उसी बात को लेकर बहस करने लगा।
उन्होंने कहा कि मैं भी जानता हूं कि तुम भी उन्हीं लोगों को सपोर्ट करते हो। यह बात मेरा बेटा भी जानता है।तब उसने कहा कि अपने बेटे को बुलाओ। उन्होंने अपने बेटा को बुलाया, तो कौशल घर गया और हथियार लाकर उसे गोली मार दी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

