Rabri Devi Challenges: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, “नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं ना। फोर्स भेजकर मेरा आवास खाली करवा लें। हम नहीं खाली करेंगे।”
- हाइलाइट: Rabri Devi Challenges
- सरकार की नई चिट्ठी पर मचा सियायी बवाल
पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर से सरकारी बंगले को लेकर विवाद गरमा गया है। इस बार मामला 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी निवास कर रही हैं। बिहार सरकार ने राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है, जिसके बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। राबड़ी देवी ने खुले तौर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा है कि वह यह बंगला खाली नहीं करेंगी। उन्होंने सरकार से साफ शब्दों में कहा कि अगर सरकार को यह बंगला खाली करवाना है तो फोर्स भेजकर खाली करवाए।
Rabri Devi Challenges: राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने खोल दिया मोर्चा
राबड़ी देवी जिस आवास में 2005 से रह रही हैं वह पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है। सरकार की नई चिट्ठी पर सियायी बवाल मच गया है। अपनी नेता रबड़ी देवी के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसे एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।
सरकार की ओर से भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को राबड़ी देवी को नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें जल्द से जल्द बंगला खाली करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शनिवार को राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, “नया-नया मुख्यमंत्री बनल हैं ना। फोर्स भेजकर मेरा आवास खाली करवा लें। हम नहीं खाली करेंगे।”
पहले भी आया था नोटिस
यह पहली बार नहीं है जब राबड़ी देवी को इस सरकारी आवास को खाली करने के लिए कहा गया हो। नवंबर 2025 में भी उन्हें इसी प्रकार का नोटिस दिया गया था। उस समय उन्हें बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया था। लेकिन राबड़ी देवी ने उस समय भी 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली नहीं किया था।
39 हार्डिंग रोड का बंगला आकार में छोटा बताया जा रहा है, जबकि 10 सर्कुलर रोड का बंगला काफी बड़ा और सुविधाजनक है। यही कारण है कि सरकार की नजर इस बंगले पर पहले भी रही है। वही सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही एक बार फिर बंगले की लड़ाई चर्चा में है। हलाकी पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी का परिवार इस बंगले को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है।
सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप
इस विवाद को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। एजाज अहमद ने यह भी आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी ने अपने लिए डिप्टी सीएम के नामित 5 देशरत्न मार्ग और विधानसभा अध्यक्ष के बंगले को भी अपने सरकारी आवास में मिला लिया, जो नियमों का उल्लंघन है।
बंगले को लेकर सियासी बवाल
इस मुद्दे पर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के बयान और आरजेडी के समर्थन से यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां एक ओर सरकार नियमों का पालन कराने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष द्वारा सरकार पर नियम के विरुद्ध इसे बदले की कार्रवाई बता रहा है।

