Attack on Ara Town police: नगर थाना के सिपाही क्रॉस मोबाइल के जवान पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- हाइलाइट: Attack on Ara Town police
- गिरफ्तार तीनों पर 18 जून 26 को नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की हुआ था
आरा। नगर थाना पुलिस की टीम ने पुलिस के साथ मारपीट के मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में धनुपरा निवासी अशोक प्रसाद की पत्नी रानी देवी, अजीत कुमार का पुत्र आदित्य कुमार तथा रमेश प्रसाद का पुत्र अमन कुमार है। गिरफ्तार तीनों पर 18 जून 26 को नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की हुआ था।
Attack on Ara Town police : अंडा दुकान से शराब की खरीद बिक्री की सूचना
इस संबंध में नगर थाना के सिपाही क्रॉस मोबाइल के जवान पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 18 जून की शाम छह बजे सूचना प्राप्त हुई की धनुपरा स्थित अमित कुमार के अंडा दुकान से शराब की खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आधार पर सशस्त्र बल व महिला पुलिसकर्मी के साथ धनुपरा स्थित अमित कुमार के अंडा दुकान पर पहुंचे और दुकान की तलाशी लेने की बात कही।
इसी बात पर अमित कुमार पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए खतरनाक तरीके से आगे बढ़ने लगा और आसपास के लोगों को बुला लिया व अचानक अमित कुमार ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन कर आंख पर जान मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, लेकिन साथी द्वारा मुझे खींच लिया गया, जिससे जख्मी होने से बच गया।
इस दौरान आदित्य कुमार, अमन कुमार, सुमित कुमार एवं 20 अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किया जाने लगा। वहां मौजूद रानी देवी एवं शकुंतला देवी के द्वारा मेरे साथी आशीष रंजन पर लाठी डंडा से वार किया गया। तभी वहां अतिरिक्त बल पहुंचा। इस दौरान लोगों द्वारा पुलिस बल पर पत्थरबाजी किया जाने लगा, जिसके बाद अमित कुमार, सुमित कुमार, शकुंतला देवी भागने में कामयाब रहे। वही आदित्य कुमार, अमन कुमार एवं रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।


