Homeराजनीत5 जुलाई: भरत तिवारी के परिजनों से मंत्री अशोक चौधरी करेंगे मुलाकात

5 जुलाई: भरत तिवारी के परिजनों से मंत्री अशोक चौधरी करेंगे मुलाकात

Ashok Chaudhary Bilauti: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी 5 जुलाई को भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित बिलौटी गांव जाएंगे, जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लेंगे।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Ashok Chaudhary Bilauti
  • भरत तिवारी एनकाउंटर मामला:
  • मंत्री अशोक चौधरी का बिलौटी दौरा
  • पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
  • एसटीएफ की कार्यशैली पर सवाल

आरा/पटना। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस प्रकरण में बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने भी बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इस मामले को लेकर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए मंत्री अशोक चौधरी 5 जुलाई को भोजपुर जिले के शाहपुर स्थित बिलौटी गांव जाएंगे, जहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लेंगे।

Ashok Chaudhary Bilauti : वहां एसटीएफ की टीम क्यों गई थी?

मंत्री अशोक चौधरी ने दो दिन पूर्व कहा था कि भरत तिवारी के संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और सरकार उनका इलाज कराएगी। मंत्री ने सवाल उठाया था कि जब प्रशासन की ओर से इलाज का आश्वासन दिया गया था, तो उस स्थिति में एसटीएफ की वहां मौजूदगी का क्या औचित्य था।

विपक्ष, विशेषकर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अशोक चौधरी ने कहा था कि सम्राट चौधरी पर एनकाउंटर के आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है। उन्होंने तर्क दिया था कि जब मुख्यमंत्री ने स्वयं भरत तिवारी की मानसिक स्थिति को देखते हुए उनके इलाज की बात कही थी।

Tiyar Pax

मंत्री ने घटना के समय के वीडियो साक्ष्यों का उल्लेख करते हुए कहा था कि फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्थानीय थाना प्रभारी राजेश मालाकार शांति से समस्या का हल करने और संयम बरतने की सलाह दे रहे थे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि वहां एसटीएफ की टीम क्यों गई और किसके आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने इसे जांच का विषय बताते हुए कहा था कि एसटीएफ की यह कार्रवाई निश्चित रूप से संदेह के घेरे में है। आखिर उस दिन घटनास्थल पर किन परिस्थितियों के तहत यह दुर्भाग्यपूर्ण कथित एनकाउंटर हुआ।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular