HomeNewsएसपी ने परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक

एसपी ने परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक

Bhojpur SP: पुलिस अधीक्षक राज ने कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur SP
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक

आरा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय शुक्रवार को जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ एक समीक्षा एवं मार्गदर्शन बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राज ने की।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अधिकारियों को वर्दी एवं व्यक्तिगत अनुशासन, जनसामान्य के साथ शालीन, संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार, गश्ती के दौरान सतर्कता एवं नियमबद्धता, वाहन जांच के क्रम में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा अनुसंधान में वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त कानून-व्यवस्था संधारण, कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली एवं पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने से संबंधित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर भी प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहारिक कार्यों में अपनाते हुए ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular