Anil Kumar: भोजपुर पुलिस महकमे में दस दारोगा सहित 14 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस दौरान अगिआंव बाजार थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग भी की गयी है।
- हाइलाइट:Anil Kumar
- 13 अन्य पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला
आरा। भोजपुर पुलिस महकमे में दस दारोगा सहित 14 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस दौरान अगिआंव बाजार थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग भी की गयी है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जिलादेश भी जारी कर दिया गया है।
जिलादेश के अनुसार दारोगा अनिल कुमार-2 को अगिआंव बाजार को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही एससी-एसटी थाने में तैनात दारोगा जैनी कुमारी को इओयू कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। मुफस्सिल थाने के दारोगा नीरज कुमार-1 को साइबर थाना, दारोगा सुधाकर मंडल को नगर थाना से बबुरा थाना, दारोगा संतोष कुमार को तरारी से जगदीशपुर थाना।
दारोगा नीतीश कुमार-1 को मुफस्सिल थाने से सिन्हा थाना, उदवंतनगर से प्रभात कुमार को मुफस्सिल थाना, मुफस्सिल थाना से दिलीप कुमार मंडल को धोबहां थाना, जगदीशपुर से लालेश्वर कुमार को नारायणपुर थाना और पुलिस केंद्र से दारोगा सोनी कुमारी -2 को जगदीशपुर थाने में भेजा गया है।
अनुसंधान इकाई में तैनात इन सभी दारोगा को नये थानों में भी उसी इकाई में तबादला किया गया है। वहीं, सिन्हा थाने से एएसआई राजीव रंजन कुमार को मुफस्सिल थाने की अनुसंधान इकाई, नगर थाने के अनुसंधान इकाई में तैनात एएसआई सुरेंद्र कुमार को उसी थाने की विधि व्यवस्था इकाई में तैनात किया गया है।
पीरो एसडीपीओ कार्यालय से आशु एएसआई अमित कुमार को आरा साइबर डीएसपी कार्यालय भेजा गया है। वहीं, गोपीनाय कार्यालय में तैनात एएसआई रविश कुमार को यातायात थाने का थाना लेखक बनाया गया है।

