Barka gaon river: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) में बच्चों के बीच खेल के दौरान नदी में छलांग लगाने वाले किशोर के शव का पता नहीं चल पाया है।
- हाइलाइट: Barka gaon river
- एसडीआरएफ की टीम ने शव की तलाश के लिए लगातार दूसरे दिन जारी रखा प्रयास
- गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) में गुरुवार की शाम घटी थी घटना
आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) में बच्चों के बीच खेल के दौरान नदी में छलांग लगाने वाले किशोर के शव का पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश के लिए दूसरे दिन भी सघन अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ के तलाशी अभियान को देखने के लिए पुल के दोनों और काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
बता दें कि गुरुवार को गजराजगंज ओपी के अख्तियारपुर के समीप खेल के दौरान किशोर ने शर्त लगाने के बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। इससे वह नदी डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन भी की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
वही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम अंधेरा हो जाने के कारण सर्च अभियान नहीं चला पाई थी। लापता किशोर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बख्तियारपुर बड़का गांव निवासी अजय पासवान का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है।

