Homeबिहारआराकोर्ट के बाहर मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी,...

कोर्ट के बाहर मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी, आठ नामजद

Assault: आरा नवादा थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के बाहर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दर्ज कर ली गई है।

RN Yadav
  • हाइलाइट: Assault
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों पक्षों से पिता-पुत्री समेत पांच को किया गिरफ्तार
  • नवादा थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के बाहर गुरुवार की दोपहर की घटना

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के बाहर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में दर्ज कर ली गई है। एक पक्ष के जहानाबाद जिले के करौना थाना क्षेत्र के सेवनन गांव निवासी कंचन देवी के बयान पर पति सुमित सिंह, सुजित सिंह, लिया देवी एवं बबीता देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

Assault : आरा सिविल कोर्ट से बाहर निकलने पर मारपीट

दिए गए आवेदन में उनके द्वारा बताया गया है कि उनके पति द्वारा सिविल कोर्ट में डाइवोर्स फाइल किया गया है। उसी डेट पर वह अपने पिता व बहन के साथ आरा सिविल कोर्ट में आई थी। बाहर निकलने पर उन लोगों के द्वारा मारपीट की गई और उनके पिता को धारदार हथियार से मारकर जख्मी कर दिया गया। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पति सुमित सिंह एवं सास रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि दूसरे पक्ष से बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव निवासी स्व. संत सिंह की पत्नी रीता देवी के द्वारा अपनी बहू कंचन देवी, उसके पिता अंगद सिंह बबली देवी, रवि सिंह सहित चार लोगों को नामजद व अन्य तीन -चार अज्ञात को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Tiyar Pax

दिए गए आवेदन उनके द्वारा बताया गया है कि वह आरा सिविल कोर्ट में तारीख पर हाजिरी देने आई थी। जब वे लोग बाहर निकली तो उन लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके एवं उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। प्राथमिकी दर्ज उपरांत त्वरित कार्रवाई कर कंचन देवी, उनके पिता अंगद सिंह एवं बहन बबीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के बाहर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग जख्मी हो गए थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular