Homeबिहारआरा भोजपुरवीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव का आयोजन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव का आयोजन

Sawan Festiva आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत कुमार ने किया। जिसमें विभाग की छात्राओं ने शिव उपासना के साथ संगीत एवं युगल गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संचालन डॉ. वाचस्पति दूबे एवं डॉ. कुमारी किया।

छात्राओं ने सावन की पारंपरिक सांस्कृतिक, संगीत को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रोफेसर संगीता सिन्हा ने शिव वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम मे शोधार्थी अभिषेक तिवारी, संतोष कुमार तथा आभाष कुमार भी शामिल हुए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति सुमन, द्वितीय स्थान जूली कुमारी तथा तृतीय अमित कुमार ने प्राप्त किया, जबकि लेख प्रतियोगिता में श्रुति सुमन को प्रथम, अनुराग कुमार को द्वितीय एवं श्वेता गुप्ता को तृतीय स्थान हासिल हुआ।

कार्यक्रम में इबरत रहमान, प्रियांशी, मनीषा, श्वेता गुप्ता, प्रगति श्री, रुकसाना खातून, तनुप्रिया, आस्था, श्रुति सुमन तथा काजल को सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular