Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ की कार्य समीक्षा...

भोजपुर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ की कार्य समीक्षा बैठक

Bhojpur SP: पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कार्य-समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur SP
  • लंबित मामलों एवं कार्यों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश

आरा। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ कार्य-समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) भी उपस्थित रहे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं जन शिकायत कोषांग, आयोग से जुड़े मामलों, आरटीपीएस एवं पासपोर्ट सत्यापन सेवाओं, क्राइम सेक्शन के अभिलेखों, ईआरएसएस (डायल-112) की आपातकालीन प्रतिक्रिया, तथा अभियोजन एवं स्पीडी ट्रायल के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखाओं के कर्मियों को उनके दायित्वों का सुचारू निर्वहन करने तथा लंबित मामलों एवं कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular