HomeNewsबिहारआरा में मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आरा में मादक पदार्थ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आरा टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोला मोहल्ला मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए रोहित कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया।

Ara: गोला मोहल्ला मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई; दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

  • हाइलाइट: Ara
  • आरा में 24.20 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

आरा। टाउन थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 24.20 ग्राम गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के गोला मोहल्ला निवासी दीपू प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार और बड़ी मठिया महादेवा रोड, वार्ड नंबर-20 निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोला मोहल्ला मोड़ के पास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान दोनों के पास से 24.20 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस मामले में टाउन थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular