Homeशाहपुरसहजौलीशाहपुर-सहजौली गांव के बीच हुई सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा...

शाहपुर-सहजौली गांव के बीच हुई सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा जख्मी

Sahjauli Accident: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर एवं सहजौली गांव के बीच रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Sahjauli Accident शाहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा:
  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • शाहपुर एवं सहजौली गांव के बीच रविवार की शाम घटी घटना

आरा/शाहपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर एवं सहजौली गांव के बीच रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही एक अन्य जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान करनामेपुर थाना क्षेत्र के मानसिंहपुर ईश्वरपुरा गांव निवासी रामरतन राम के 36 वर्षीय पुत्र गोवर्धन राम के रूप में हुई है, जो पेशे से एक श्रमिक था। जबकि जख्मी उसी गांव निवासी खूबलाल राम के पुत्र 28 वर्षीय धनंजय राम है। दोनों दोस्त बताए जा रहे है।

Sahjauli Accident : दवा लेने शाहपुर बाजार आया था युवक

इधर, मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र राम ने बताया कि गोवर्धन राम लंबे समय से पाइल्स की बीमारी से ग्रसित था। वह अपने दोस्त, उसी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय धनंजय राम के साथ बाइक से शाहपुर बाजार दवा लेने आया था।

वापसी के दौरान जब वे शाहपुर और सहजौली गांव के मध्य पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गोवर्धन राम को मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, दूसरे घायल धनंजय राम का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दुर्घटना ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया है। मृतक गोवर्धन राम के परिवार में उनकी पत्नी जानकी देवी, दो पुत्र अंकित और अविनाश तथा एक पुत्री डिंपल हैं। पिता की असमय मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी जानकी देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular