Homeबिहारआरादुर्गा पूजा समिति को हर हाल में लेना होगा लाइसेंस- एसडीपीओ

दुर्गा पूजा समिति को हर हाल में लेना होगा लाइसेंस- एसडीपीओ

Durga Puja Ara: एसडीपीओ ने कहा कि पंडाल में सिर्फ धार्मिक गाने ही बजने चाहिए। धार्मिक पोस्ट और कार्टून नहीं लगने चाहिए। अन्यथा पुलिस मजबूरन पूजा समिति पर कार्रवाई करेगी।

jay kumar
  • हाइलाइट: Durga Puja Ara
  • एसडीपीओ सुशील बोले: बिना लाइसेंस के एक जगह भी नहीं स्थापित होगी मूर्ति
  • पंडाल की समीप आगजनी की समस्याओं के मद्देनजर बालू व पानी की व्यवस्था रखें
  • नवादा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आरा। नवादा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार ने की। बैठक के दौरान शांति समिति की सदस्यों ने अपनी-अपनी बातों को रखा।

इस दौरान इस मौके पर सदर एसडीपीओ वन ने कहा कि बिना लाइसेंस की किसी भी पंडाल में मूर्ति स्थापित नहीं होगी। पूजा समिति को हर हाल में लाइसेंस लेना होगा। वही पूजा समिति के पदाधिकारी अपना आधार कार्ड, संपर्क नंबर, मूर्ति विसर्जन की तिथि तथा गाड़ियां की संख्या लिख कर दें। ताकि पुलिस की समुचित व्यवस्था की जा सके।

Durga Puja Ara - दुर्गा पूजा समिति को हर हाल में लेना होगा लाइसेंस- एसडीपीओ

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य व वॉलिंटियर आइडी कार्ड बनवा ले। आई कार्ड बड़ा होना चाहिए ताकि दूर से ही दिखाई दे रहे। पंडाल और सजावट की ऊंचाई अधिक रखने वाले पूजा समिति वायरिंग चुस्त दुरुस्त रखें। पंडाल से सटे दुकान नहीं रहने दे। पंडाल की समीप आगजनी की समस्याओं के मद्देनजर बालू व पानी की व्यवस्था रखें। पंडाल एवं श्रद्धालु के आने जाने वाले रास्ते पर सीसीटीवी लगाएं।

एसडीपीओ ने कहा कि पंडाल में सिर्फ धार्मिक गाने ही बजने चाहिए। धार्मिक पोस्ट और कार्टून नहीं लगने चाहिए। अन्यथा पुलिस मजबूरन पूजा समिति पर कार्रवाई करेगी। पूजा समिति के सदस्य अनाउंसमेंट की सही व्यवस्था रखें। ताकि लोगों को सटीक आवाज सुनने को मिल सके। बैठक में नवादा थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत, वार्ड पार्षद, पार्षद पतिनिधि शांति समिति के सदस्य मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular