Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-पटना हाईवे पर ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा, मौके पर मौत

आरा-पटना हाईवे पर ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा, मौके पर मौत

धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के पास हादसा; भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थीं शिक्षिका तबस्सुम परवीन, ट्रक चालक फरार

Teacher Tabassum Parveen: आरा-पटना नेशनल हाईवे पर टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के समीप शनिवार की दोपहर एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंद दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Teacher Tabassum Parveen
  • बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका तबस्सुम परवीन को रौंद दिया, मौत।
  • मृतका कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में शिक्षिका थीं।
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल आरा में पोस्टमार्टम कराया।

आरा। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के समीप शनिवार की दोपहर एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंद दिया। हादसे में शिक्षिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Teacher Tabassum Parveen : सकड्डी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में कार्यरत थीं

जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ला, वार्ड नंबर-33 निवासी एनुल हक की 35 वर्षीय पुत्री तबस्सुम परवीन है। वह पेशे से शिक्षिका थीं और वर्तमान में कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में कार्यरत थीं।

इधर, मृतका के स्वजन शिक्षक अरशद वारसी ने बताया कि शनिवार की सुबह तबस्सुम परवीन कुल्हड़िया स्थित हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए चल रहे इको क्लब के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद वह अपने भाई सैफ अली के साथ बाइक से घर लौट रही थीं।

इसी दौरान धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तबस्सुम सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular