Mahuli Ghat Bhojpur: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के महुली घाट पर नवरात्र पूजा के लिए गंगा जल और मिट्टी लेने गए भाई-बहन डूबे। बहन सुरक्षित, भाई की मौत।
- हाइलाइट:Mahuli Ghat Bhojpur
- नवरात्रि पूजा को लेकर गंगा नदी का शुद्ध जल और मिट्टी लेने गए थे भाई बहन
आरा। नवरात्रि पूजा को लेकर गंगा नदी का शुद्ध जल और मिट्टी लेने गए भाई-बहन रविवार को स्नान के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बहन को बचाने में भाई की डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के महुली गंगा नदी घाट की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा गांव निवासी भाई-बहन पूजा के लिए गंगा जल और मिट्टी लेने महुली गंगा नदी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान स्नान करते समय बहन गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बहन को डूबता देख भाई उसे बचाने के लिए गंगा नदी में कूद पडा। बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन भाई गहरे पानी में डूब गया।
हादसे के बाद गंगा नदी घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।






